राज्य स्तरीय एकल एवं युगल छत्तीसगढ़ी गायन स्पर्धा 21 सितंबर को

धमतरी। छत्तीसगढ़ म्यूजिकल ग्रुप इस वर्ष भी राज्य गायन स्पर्धा का आयोजन 21 सितंबर को हरदिहा साहू समाज भवन में प्रदेश भर के छत्तीसगढ़ी गीतों को सुपोषित व पल्लवित करने वाले कलाकार राज्य स्तरीय एकल व युगल छत्तीसगढ़ी गायन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।मंच के संस्थापक लोकेश ने बताया कि विभिन्न लोकगीत गायकों और समूहों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और लोकप्रिय बनाने में मदद करती है। छत्तीसगढ़ की लोकगीत परंपरा को बढ़‌ावा देना, कलाकारों को मंच प्रदान करना और सांस्कृतिक आ‌दान- प्रदान को प्रोत्साहित करना इस मंच का उद्देश्य है। आडिशन 10 बजे और फाइनल शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा। औपचारिक शुभारंभ शाम 4 बजे अतिथियों द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21000 रूपए, स्मृति चिन्ह व प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। द्वितीय पुरस्कार 11000 रूपए व स्मृति चिन्ह, तृतीय पुरस्कार 5100 रूपए व स्मृति चिन्ह दिया जाएगा। चतुर्थ में सांत्वना पुरस्कार 5 लोगों को दिया जाएगा। पंजीयन स्पर्धा स्थल पर सुबह करवाया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *