आदतन अपराधी के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA)के तहत प्रकरण तैयार

अब तक 22 सामाजिक गुंडा फाइल, 7 निगरानी फाइल और 7 जिला बदर की कार्यवाही

धमतरी। पुलिस द्वारा जिले में गुंडा-बदमाशों एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुराने आपराधिक रिकार्ड का विश्लेषण कर विरुद्ध सामाजिक गुंडा फाइल एवं जाहिरा निगरानी फाइल खोली जा रहा है,
वर्ष में दो महत्वपूर्ण अवसरों पर जिला स्तर पर गुंडा-बदमाशों एवं निगरानीशुदा अपराधियों की पुलिस लाइन में परेड कराई गई है।और भविष्य में किसी भी प्रकार के आपराधिक गतिविधियों में शामिल न होने, मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन कार्यों से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई है।आदतन अपराधी हितेश नेताम,उम्र 23 वर्ष, साकिन मकेश्वर वार्ड धमतरी के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA),1980 की धारा 3(2) के अंतर्गत प्रकरण तैयार कर वैधानिक कार्यवाही हेतु जिला दंडाधिकारी को प्रेषित किया गया है।सितंबर के पहले सप्ताह में ही कुल 5 सामाजिक गुंडा फाइल एवं 1 जाहिरा निगरानी खोले गए हैं, जिनमें शामिल हैं।

(1) आकाश रजक उर्फ लक्की,उम्र 27 वर्ष, निवासी रामसागरपारा, धोबी चौक, धमतरी।
(2) कुंदन ध्रुव, उम्र 26 वर्ष, निवासी डिपो पारा सोरिद, थाना सिटी कोतवाली धमतरी।
(3) पूरन मेश्राम, उम्र 25 वर्ष, निवासी विमल टॉकीज रोड, रिसाईपारा,धमतरी।
(4) समारू नागरची, उम्र 31 वर्ष, निवासी अटल आवास, सोरिद वार्ड,धमतरी।
(5) गौतम गौली, उम्र 22 वर्ष,साकिन कोडुमल रिसाईपारा धमतरी।जाहिरा निगरानी  सन्नी धीवर,उम्र 27 वर्ष,साकिन स्कूल चौक के पास दानीटोला धमतरी।आदतन अपराधियों पर प्रतिबंधक कार्यवाही एवं चाकू बाजों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर धारा 151 CRPC / 170 BNSS के तहत कुल 451 प्रकरण तैयार कर कार्यवाही की।वहीं,अवैध हथियार रखने एवं उपयोग करने वालों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अब तक 24 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *