प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण

धमतरी। कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में बड़ौदा आरसेटी के माध्यम से युवाओं को निर्माण कार्यों में कुशल बनाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।विकास खण्ड मगरलोड के ग्राम पंचायत मोंहदी में 25 प्रशिक्षणार्थीयो को राजमिस्त्री प्रशिक्षण दिया जा रहा है।उद्देश्य है कि ग्रामीण युवा न केवल तकनीकी दक्षता प्राप्त कर रहे हैं बल्कि आत्मनिर्भर बनकर अपने क्षेत्र में रोजगार भी सृजित कर रहे हैं। प्रशिक्षण में भवन निर्माण की तकनीक, नींव की मजबूती, प्लास्टर, लेवलिंग, सीमेंट मिक्सिंग जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी दी जा रही है।इन युवाओं को जिले में चल रहे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के निर्माण कार्यों में शामिल किया जाएगा जिससे वास्तविक कार्य अनुभव भी मिलेगा।यह पहल न केवल युवाओं को रोजगार की दिशा में अग्रसर कर रही है बल्कि स्थानीय जनशक्ति की भागीदारी भी सुनिश्चित कर रही है।इससे पारदर्शिता और गुणवत्ता का स्तर भी बढेगा। यह प्रशिक्षण न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी है बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है,यह पलायन को रोकने में सहायक होगा और गांवों में ही रोजगार का वातावरण तैयार करेगा। कुछ युवा जो दिशाहीन थे, अब आत्मविश्वास से भरपूर हैं और निर्माण क्षेत्र में अपना भविष्य देख रहे हैं।इस प्रशिक्षण से वे न केवल स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं बल्कि अपने परिवार को भी संबल दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा यह सकारात्मक बदलाव निश्चित रूप से जिले के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *