मास्टर ट्रेनरों ने दी अभियान की जानकारी

जागरूकता रैली में ग्रामवासियों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी

धमतरी। नगरी जनपद के ग्राम सरिटोला (रैयत) में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत क्लस्टर लेवल प्रशिक्षण एवं पी.आर.ए. गतिविधियों का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों, सरपंच एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की पूजा-अर्चना से हुआ। संस्था एवं ज़िला अधिकारियों के मार्गदर्शन में जागरूकता रैली निकाली गई,ग्रामवासियों, महिला समूहों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीण महिलाओं ने नारे लगाकर जन-जागरूकता फैलायी।यह जनजातीय कार्य मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य स्थानीय शासन को प्रोत्साहित करना, विकेंद्रीकृत आदिवासी नेतृत्व को मजबूत बनाना तथा ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी से समृद्ध ग्राम विकास योजना तैयार करना है।विद्यालय, सड़क एवं पूजा स्थल का निरीक्षण किया गया और कार्यों को आगामी योजनाओं में सम्मिलित करने का आश्वासन दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनरों ने सरपंच, सचिव एवं ग्रामीणों को आदि कर्मयोगी अभियान की उद्देशिका से अवगत कराया। पी.आर.ए. गतिविधि के माध्यम से सामाजिक एवं संसाधन मानचित्रण किया गया तथा ग्रामीणों की सहभागिता से ग्राम की प्रमुख समस्याओं एवं समाधान हेतु कार्ययोजना सूचीबद्ध की और अंत में एस.डी.एम.प्रीति दुर्गाम ने सभी को शपथ दिलाई ।कार्यक्रम मेंपूर्व जनपद सदस्य बंसी लाल सोरी, जनपद सदस्य कलावती मारकम, सरपंच मानकी बाई, परियोजना प्रशासक प्रज्ञान सेठ, सहायक आयुक्त विमल साहू, जनपद सी.ई.ओ. रोहित बोरझा, प्रदान संस्था से शिवम् एवं टीम, जिला मास्टर ट्रेनर सहित विभिन्न पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *