क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा एनीकट निर्माण कार्य

धमतरी। कलेक्टर के प्रयासों से संचालित “मां” (Mahanadi Awakening Abhiyan) अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है।श्रृंगी ऋषि पर्वत स्थित महानदी उद्गम स्थल गणेशघाट के पास एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य हेतु ,जल संसाधन विभाग द्वारा राशि 6 करोड़ 14 लाख 90 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।इस स्वीकृति से स्थानीय नागरिकों में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। गणेशघाट स्थल, जो स्वयं धार्मिक आस्था का केंद्र है, अब एनीकट निर्माण के पश्चात पर्यटन की नई संभावनाओं का द्वार भी खोलेगा। यहाँ आने वाले श्रद्धालु एवं पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति और परंपरा से भी रूबरू हो सकेंगे।कार्यपालन अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि एनीकट निर्माण से क्षेत्रीय कृषकों को सिंचाई की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध होगी। इससे भू-जल स्तर में वृद्धि होगी। परिणामस्वरूप कृषि उत्पादन बढ़ेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।कलेक्टर ने कहा कि “महानदी केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और जीवन का आधार है। एनीकट निर्माण कार्य से न केवल किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी बल्कि गणेशघाट क्षेत्र पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से भी विकसित होगा। यह कार्य स्थानीय युवाओं के लिए भी रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाएँ पैदा करेगा।इस स्वीकृति पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री एवं जल संसाधन मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *