14 को सेन जयंती पर सियादेही में आरक्षित भूमि का भूमिपूजन

धमतरी14 अप्रैल को संत शिरोमणि नंदा सेनजी महाराज की जयंती के पावन पर्व पर सियादेही -सलोनी परिक्षेत्र के तत्वावधान में सर्व सेन समाज सामुदायिक भवन हेतु ग्राम सियादेही में ग्राम पंचायत द्वारा भूमि आरक्षित किया गया है। जिसका भूमिपूजन कार्यक्रम रखा गया है।इस भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सियादेही के सरपंच दुर्गेश चंद्रवंशी, उपसरपंच गैदू राम नेताम होंगे। अध्यक्षता सर्व सेन समाज के जिलाध्यक्ष धनसिंह सेन करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर बलीराम नेताम ग्रामीण अध्यक्ष, सजीवन लाल ग्राम पटेल, मनीराम नेताम ग्रामीण सचिव तथा खिलावन श्रीवास संभाग अध्यक्ष छ ग़ प्रांत नाई समाज रायपुर, मोहित सेन संरक्षक सर्व सेन समाज जिला धमतरी, भगवानी राम शांडिल्य,कार्यक्रम को सफल बनाने सर्व सेन समाज सियादेही सलोनी तहसील कुकरेल परिक्षेत्र के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,कोषाध्यक्ष, सचिव एवं सेलून संघ कुकरेल के पदाधिकारियों द्वारा तैयारी कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *