चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक हुआ गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कड़ी कानूनी कार्यवाही

धमतरी।पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम करेलीबड़ी के मजराटोला स्थित बिजली ऑफिस के पास मुख्य मार्ग किनारे एक युवक धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है एवं क्षेत्र में भय का माहौल निर्मित कर रहा है।जिस पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं गवाहों की उपस्थिति में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर मौके पर एक युवक हाथ में काले रंग का धारदार चाकू लहराते हुए पाया गया।एवं पकड़े गए युवक से पूछताछ करने पर अपना नाम संजय साहू,उम्र 20 वर्ष, निवासी करेलीबड़ी बताया।तथा उक्त हथियार के संबंध में आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।जिस पर चौकी करेली बड़ी पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *