खरतुली एवं परसतराई में भाजपा का घर-घर संपर्क,

“गाँव चलो – बूथ चलो” अभियान से जनविश्वास हुआ और मजबूत

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के “गाँव चलो – बूथ चलो अभियान” के तहत ग्राम खरतुली एवं परसतराई में सशक्त एवं व्यापक जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया।इसके तहत कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पहुंचकर आमजन से बातचीत स्थापित किया गया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई,इस अवसर पर मुख्य अतिथि चेतन हिन्दुजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां और योजनाएं समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित हैं।कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक घर तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराएं एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।वहीं ओमेश यादव ने कहा कि “गाँव चलो – बूथ चलो अभियान” संगठन की रीढ़ को मजबूत करने का माध्यम है।युवाओं एवं कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर जनसेवा के कार्यों में निरंतर जुड़े रहने का आह्वान किया तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।इस दौरान लाभार्थियों से मुलाकात कर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया गया तथा उनके अनुभव, सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त की गई।जिन पर ग्रामीणों ने योजनाओं के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *