प्रथम चरण के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने के निर्देश

कांकेर। जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को सफलतापूर्वक संपादित करने हेतु जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कार्य राज्य में 1  से 30 मई तक किया जाएगा, जबकि स्व-गणना की अवधि 16 से 30 अप्रैल निर्धारित की गई है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में जनसामान्य की सहभागिता और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।इसी उद्देश्य से सभी अनुभागों, तहसीलों एवं नगरीय निकायों को उपलब्ध निःशुल्क प्रचार माध्यमों का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों के एलईडी डिस्प्ले और नोटिस बोर्ड पर जनगणना से जुड़े वीडियो एवं स्लोगन प्रदर्शित किए जाएंगे।साथ ही प्रमुख ट्रैफिक सिग्नलों, चौराहों एवं सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से भी संदेशों का प्रसारण किया जाएगा। स्थानीय केबल नेटवर्क और आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रचार-प्रसार को और सशक्त बनाने के लिए स्कूलों, बस स्टॉप, ग्राम पंचायतों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर प्रिंट एड, पोस्टर एवं होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। जनगणना से संबंधित स्लोगन, वीडियो, जिंगल/ऑडियो एवं अन्य प्रचार सामग्री गूगल लिंक के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *