
प्रगणक एवं सुपरवाइजरों के लिए प्रशिक्षण तिथियां निर्धारित ,उपस्थिति अनिवार्य
कांकेर। जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु तहसील कांकेर में नियुक्त प्रगणक एवं सुपरवाइजरों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण विभिन्न तिथियों में चार बैचों में संपन्न होगा, प्रत्येक बैच में 50-50 प्रशिक्षार्थियों को शामिल किया गया है।प्राप्त जानकारी अनुसार 13 से 15 अप्रैल को प्रातः 9.30 से सायं 5 बजे तक प्रथम बैच का प्रशिक्षण डाइट संजयनगर कांकेर में तथा द्वितीय बैच का प्रशिक्षण जनपद पंचायत कांकेर के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा।इसी प्रकार 18 से 20 अप्रैल तक उपरोक्त समयानुसार तृतीय बैच और चतुर्थ बैच का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।


