भारतीय जनता पार्टी द्वारा”गांव चलो- बस्ती चलो”अभियान के तहत ग्राम घटूला में कार्यक्रम का आयोजन

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी केंन्द्रीय नेतृत्व में “गांव चलो- बस्ती चलो“अभियान के तहत ग्राम घटूला में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया ।तत पश्चात सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया और लाभार्थियों के घर घर जाकर  केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजना महतारी वंदन योजना ,प्रधानमंत्री आवास योजना, सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताकर सरकार नीति से परिचित कराया गया ।तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा सार्वजनिक स्थल पर साफ सफाई कर कार्यक्रम का समापन किया गया । इस अवसर पर अजजा मोर्चा जिला धमतरी के अध्यक्ष मोहन पुजारी , मंडल के महामंत्री मोनू साहू ,सहकारी समिति खुशी राम नाग ,शाला प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र मिश्रा ,गोवर्धन यादव , ध्रुव कुमार कश्यप ,कीर्ति कुमार,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *