अवैध महुआ शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,

मोटरसाइकिल सहित कुल 22,000/- रुपये की संपत्ति जब्त

धमतरी। थाना सिहावा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मल्हारी, रानीगांव केनाल के पास मोटरसाइकिल में अवैध कच्ची महुआ शराब परिवहन कर ले जा रहा है।जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा मौके पर घेराबंदी की गई, जहां आरोपी तीननाथ मरकाम, उम्र 45 वर्ष, निवासी सिरसिदा को अवैध रूप से महुआ शराब परिवहन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।तथा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *