अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अभियान जारी, 5 जुआरी  गिरफ्तार

हजारों के दांव पर चल रहा था जुआ, मोबाइल व मोटर साइकिल सहित 83 रूपये हजार से अधिक की संपत्ति जब्त
धमतरी। थाना सिटी कोतवाली को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सिहावा चौक स्थित पुराने ट्रक यूनियन ऑफिस के पास कुछ व्यक्ति रूपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई।तथा मौके पर उपस्थित 5 जुआरी, लक्की सिंह भुराणी,उम्र 20 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा,पवन साहू,उम्र 50 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा,आरिन वर्मा,उम्र 25 वर्ष,निवासी जालमपुर वार्ड, शेफ आसिफ, उम्र 52 वर्ष, निवासी रिसाईपारा,अफसर खान,उम्र 54 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा को ताश के पत्तों से “काट पत्ती” नामक जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़े गए।तथा जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *