
एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी
धमतरी। थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा विशेष सट्टा विरोधी अभियान चलाया गया।इस अभियान के तहत शहर के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन अलग-अलग प्रकरणों में तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।पहली कार्यवाही विंध्यवासिनी वार्ड स्थित सामुदायिक भवन के पास आरोपी सुल्ताना बेगम, उम्र 53 वर्ष, निवासी रामबाग,को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया।दूसरी कार्यवाही रामबाग सब्जी मार्केट में आरोपी अकबर अली, उम्र 38 वर्ष, निवासी रामपुर वार्ड,को सट्टा पट्टी के माध्यम से जुआ संचालित करते हुए गिरफ्तार किया गया।वहीं तीसरा आमातालाब रोड स्थित इनडोर स्टेडियम के पास आरोपी आयुष वाधवानी, उम्र 22 वर्ष, निवासी आठवाणी गली,सुन्दरगंज वार्ड ,को मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन एप पर सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।तथा आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6(क), 6(ख), 11 एवं धारा 7, 3(5) बीएनएस के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


