अवैध महुआ शराब बिक्री पर कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

गंगरेल डेम पुल के पास घेराबंदी कर 12 लीटर देशी महुआ शराब व स्कूटी सहित कुल कीमती 27400/-रूपये जप्त

धमतरी। थाना रूद्री को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गंगरेल डेम पुल के पास दो व्यक्ति स्कूटी में अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री हेतु ले जा रहे हैं।जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।तथा मौके पर दो स्कूटी सवार व्यक्तियों को रोककर पूछताछ करने पर आरोपी कमल देव मरकाम, उम्र 20 वर्ष,निवासी बोरिदखुर्द, तथा चुम्मन नेताम,उम्र 45 वर्ष,निवासी कोटरवाही,के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *