राज्य स्तरीय औद्योगिक आपदा प्रशिक्षण 10 अप्रैल को

धमतरी। राष्ट्रीय स्तर पर औद्योगिक आपदाओं से निपटने हेतु राज्य में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।जिले में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय स्थित स्वान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में दोपहर 2ः30 बजे से 4ः30 बजे तक आयोजित होगा।यह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है।कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं।तथा प्रशिक्षण के दौरान औद्योगिक आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय एवं बचाव कार्यों की रणनीति पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *