
धमतरी। स्थानीय युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल से जोड़ने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) मगरलोड में’मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना’ के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना के तहत’असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन’ पाठ्यक्रम में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है।अतः वे सभी युवा जिन्होंने न्यूनतम 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, वे इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल तक आवेदन जमा कर सकते हैं, आवेदन के साथ दसवीं की अंकसूची, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और दो पासपोर्ट साइज फोटो,जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।


