
ग्राम देवरी में जिला महामंत्री राकेश साहू के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न
धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न ग्रामों में 12 अप्रैल तक चलाया जा रहे गांव चलो-घर चलो अभियान के तहत भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी गांव-गांव पहुंचकर केंद्र एवं राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और हितग्राहियों से सीधा बातचीत कर रहे हैं।इसी क्रम में ग्राम देवरी में जिला महामंत्री Rakesh Sahu के नेतृत्व में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लाभार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया।कहा कि “गांव चलो अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच मजबूत सेतु है। हमारा संकल्प है कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।”इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि एवं अन्य योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं शिकायत निवारण तंत्र के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान समाज प्रमुखों का सम्मान किया गया,साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत आयोजित चावल उत्सव में भी शामिल होकर लाभार्थियों से संवाद किया गया।वहीं लाभार्थियों ने सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त करते हुए इस अभियान की सराहना की।


