नगर निगम का मवेशी धरपकड़ अभियान तेज, 45 मवेशी पकड़े गए

धमतरी। शहर में सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों से आमजन को हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए धमतरी नगर निगम द्वारा मवेशी धरपकड़ अभियान को तेज कर दिया गया है।इसी के तहत निगम की टीम ने अंबेडकर चौक से अर्जुनी चौक  तथा अंबेडकर चौक से रुद्री रोड मार्ग पर विशेष अभियान चलाते हुए कुल 45 मवेशियों को पकड़ा।तथा पकड़े गए सभी मवेशियों को सुरक्षित रूप से अर्जुनी गौठान में रखा गया है, जहां उनकी देखभाल की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि सड़कों पर मवेशियों के विचरण से यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिसे देखते हुए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।एवं मवेशी मालिकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को खुला न छोड़ें और उचित व्यवस्था करें,अन्यथा निगम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *