उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर सख्ती

9 केन्द्रों में विक्रय प्रतिबंध, कई को कारण बताओ नोटिस जारी

धमतरी। जिले में किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी, अधिक मूल्य पर बिक्री एवं अन्य अनियमितताओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर के निर्देश में उप संचालक कृषि एवं उर्वरक निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने निजी उर्वरक विक्रय संस्थानों में छापेमार कार्रवाई करते हुए भौतिक सत्यापन किया।निरीक्षण के दौरान पॉश मशीन (POS) में दर्ज स्टॉक एवं वास्तविक उपलब्ध उर्वरक में अंतर पाए जाने, स्टॉक रजिस्टर का सही संधारण नहीं होने तथा अन्य अनियमितताओं के कारण कड़ी कार्रवाई की गई।इस दौरान मेसर्स राजेश ट्रेडर्स धमतरी, कृषक साथी धमतरी, राज इंटरप्राइजेस अर्जुनी, श्री श्याम ट्रेडर्स श्यामतराई, महेन्द्र ट्रेडर्स नगरी, जय किसान ट्रेडर्स नगरी, किसान संगवारी बोरसी मगरलोड, साक्षी कृषि केन्द्र परसवानी तथा मानिक ट्रेडर्स मगरलोड सहित कुल 9 उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर तत्काल प्रभाव से विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है।वहीं विभिन्न उर्वरक विक्रय केन्द्रों में निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर मेसर्स छत्तीसगढ़ खाद भण्डार सांकरा, प्रेम कृषि केन्द्र मगरलोड, किसान ट्रेडर्स कुरूद, देवांगन कृषि केन्द्र कोकड़ी, कुणाल कृषि केन्द्र कोलियारी एवं देवांगन ट्रेडर्स रत्नाबांधा को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषी पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबन अथवा निरस्तीकरण सहित कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *