आर.बी.सी. 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत

धमतरी। शासन द्वारा प्राकृतिक आपदाओं जैसे पानी में डूबने, जीव-जंतुओं के काटने, आकाशीय बिजली गिरने, आगजनी, मकान या फसल क्षति की स्थिति में प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती।इसी के तहत कलेक्टर ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई डूबने की घटनाओं में मृतकों के परिजनों कोआर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।नगरी तहसील के ग्राम जबर्रा निवासी मनिहार मरकाम, कुरूद तहसील के ग्राम चर्रा निवासी नरेन्द्र कुमार पटेल,की निर्माणाधीन मकान के गड्ढे के पानी में डूबने से मौत हो गई।मगरलोड तहसील के ग्राम मड़ेली के मनीराम कमार की नाले में डूबने से और ग्राम आमाचानी के विष्णु राम निर्मलकर की रांकाडीह के बांधा में डूबने से मौत होने के फलस्वरूप आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।उक्त मामलों में संबंधित नायब तहसीलदारों द्वारा जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किए गए, जन्हें राजस्व के अभिमत के बाद स्वीकृति प्रदान की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *