

जब समाज विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा हो, तब ऐसे में यज्ञ, संस्कार और आध्यात्मिक कार्यक्रम लोगों को सही दिशा प्रदान करती हैं : रंजना साहू
गायत्री महायज्ञ और संस्कार महोत्सव समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती हैं : कौशिल्या देवांगन
धमतरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा चार दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सोरिद कॉलोनी काली मंदिर के पीछे स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित गायत्री महायज्ञ, प्रज्ञा पुराण एवं संस्कार महोत्सव में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रंजना डीपेंद्र साहू विशेष रूप से शामिल हुईं।एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर यज्ञ, प्रवचन एवं विभिन्न संस्कार विधियों में सहभागिता निभाई।आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना रहा।इस अवसर पर रंजना साहू ने कहा कि गायत्री परिवार द्वारा किया जा रहा यह कार्य न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी एक सशक्त माध्यम है। हमें इन आयोजनों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में संस्कारों को आत्मसात करना चाहिए।इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।वहीं नगर निगम सभापति कौशिल्या देवांगन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता, नैतिकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है। हमें गर्व है कि हमारे नगर में इस प्रकार का भव्य आयोजन हो रहा है, जिसमें सभी वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायी है।


