
धमतरी। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा छठवीं से बारहवीं तक राज्य में स्थित उत्कृष्ट आवासीय विद्यालय में अध्ययन की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2026-27 हेतु संस्था में इम्पैनलमेंट के लिए ’’रूचि की अभिव्यक्ति’’ के माध्यम से प्रस्ताव 23 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है।इस योजना के तहत आवेदन पत्र, मापदण्ड एवं विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in से प्राप्त किया जा सकता है।


