तेज गर्मी के बीच लोगों को किया गया शीतल मठा का वितरण

भारतीय जैन संघटना का आयोजन

धमतरी। भारतीय जैन संघटना,द्वारा रत्नाबांधा रोड पर शीतल मठा सेवा का आयोजन किया गया,कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र के जाप से हुई, तत पश्चात पुदीना और मसालों से युक्त ठंडा व स्वादिष्ट मठा राहगीरों को पिलाया गया।जिसका पैदल यात्रियों से लेकर सभी चालकों ने रुककर इस सेवा का लाभ लिया और भीषण गर्मी में ठंडक व नई ऊर्जा का अनुभव किया।इस अवसर पर सूर्या लुंकड़ ने कहा कि गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाना सामाजिक जिम्मेदारी है और संगठन सदैव मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहेगा, वहीं सरला पारेख ने इसे सच्ची सेवा बताते हुए कहा ऐसे प्रयासों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बताया।वहीं संगीता गोलछा ने सभी सदस्यों के सहयोग के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता और सेवा भावना ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ जनहित के कार्य जारी रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *