सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत

धमतरी। नगर पंचायत आमदी के पहले बाजार चौक के पास देर रात अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी।  जिससे कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही मौत हो गई।इस घटना को आसपास मौजूद कुछ युवकों ने देखा और तत्काल अर्जुनी पुलिस टीम को सूचना दी।जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए परामर्श सेवा समिति के शिवा प्रधान के एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। तथा पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिया। इधर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ जुर्म दर्ज कर पतासाजी में जुट गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *