गौवंशों की अवैध एवं क्रूरता पूर्वक परिवहन पर पुलिस की कार्यवाही

आरोपियों से 9 नग गौवंश सहित बोलेरो पिकअप वाहन जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। चौकी करेलीबड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो पिकअप में गौवंशों को ठूंसकर,बिना चारा-पानी के अमानवीय तरीके से परिवहन करते हुए बरबसपुर से मुसुरपुट्टा बाजार की ओर ले जाया जा रहा है।जिसकी सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम मौके पर ग्राम करेलीबड़ी नंगरा नाला, बजरंग बली मंदिर के पास पहुंचा कर संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की गई।जांच के दौरान वाहन में कुल 9 नग गौवंश अत्यंत क्रूरता पूर्वक भरे हुए पाए गए।तथा मौके पर वाहन चालक अभिलाष कुमार साहू,उम्र 25 वर्ष,एवं राहुल यादव,उम्र 27 वर्ष,दोनों बरबसपुर निवासी,को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।जिस पर
आरोपियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *