
आरोपी अनिल यादव दोषसिद्ध, 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा
एसपी द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय विवेचना पर विवेचक को नगद इनाम से किया जायेगा पुरस्कृत
धमतरी। थाना सिटी कोतवाली में धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं धारा 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।जिस मामले में आरोपी अनिल यादव,उम्र 32 वर्ष, निवासी बनिया पारा धमतरी,के विरुद्ध न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्यों एवं गवाही के आधार पर दोष सिद्ध हुआ।तथा न्यायालय द्वारा आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 3000/- रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।


