भीषण गर्मी में कूलर और खस की मांग बढ़ी,

मरम्मत बाजार में लौटी रौनक

धमतरी। बढ़ते तापमान ने आमजन का जीना मुश्किल कर दिया है। लोगों ने गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर का सहारा लेना शुरू कर दिया है।इसका सीधा असर बाजार पर देखने को मिल रहा है, जहां कूलर, खस (घास) और उससे जुड़े सामानों की मांग में जबरदस्त उछाल आया है।गर्मी से बचने के लिए लोग नए कूलर खरीदने के बजाय पुराने कूलरों की मरम्मत करवाने को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं। शहर में कई स्थान पर कूलर पट्टी की मरम्मत की जाती है कारीगरों की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ जुट रही है। कूलर में लगने वाली खस पट्टियों को बदलवाने और पानी पंप की मरम्मत के लिए लोग लाइन में नजर आ रहे हैं।स्थानीय कारीगर सोनू राम साहू और मालती साहू बताते हैं कि गर्मी बढ़ते ही कूलर से जुड़े कामों की मांग कई गुना बढ़ गई है। खासतौर पर खस और उड़न की खपत तेजी से बढ़ी है।कूलर की मरम्मत में लगने वाली खस पट्टियों और उड़न की कीमतों में भी उछाल आया है।ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में देशी कूलर की मांग तेजी से बढ़ रही है।विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे कूलर और खस की मांग में और इजाफा होने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *