अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

धमतरी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत चारभाटा (नारी) से प्राप्त शिकायत के आधार पर त्वरित संज्ञान लेते हुए,राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा औचक एवं जांच अभियान चलाया गया।जांच के दौरान 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना वैध अनुमति के रेत परिवहन करते पाए गए।जिस पर सभी वाहनों को मौके पर ही जब्त कर कृषि उपज मंडी कुरूद की अभिरक्षा में रखा गया है।एवं संबंधित प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर (खनिज शाखा) को प्रेषित कर दिया गया है।इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, जिससे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ-साथ राजस्व की हानि को रोका जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *