कर्मयोगी भारत अंतर्गत साधना सप्ताह की शुरुआत,

सेवा गुणवत्ता और कार्यशैली सुधार पर जोर

धमतरी। कर्मयोगी भारत पहल के अंतर्गत जिले में 2 से 8 अप्रैल तक “साधना सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है।कलेक्टर के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर इंदिरा देवहारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस दौरान साधना सप्ताह का सामूहिक वाचन किया गया।
बैठक में आई-गॉट कर्मयोगी पोर्टल, पंजीकरण, लक्ष्य निर्धारण तथा प्रशासनिक कार्यों में दक्षता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा कर शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए अपनी कार्यशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया गया।कहा कि कर्मयोगी भारत का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की कार्यशैली में गुणात्मक सुधार लाने का एक सशक्त माध्यम है।इसके माध्यम से आत्मचिंतन, पारदर्शिता, नवाचार और टीमवर्क को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध हो सकें।बताया कि साधना सप्ताह के दौरान प्रत्येक दिन को एक विशेष विषय के साथ जोड़ा गया है तथा समापन दिवस पर सप्ताह भर की गतिविधियों का प्रतिवेदन और अनुभव साझा किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *