सूरज की रोशनी से रोशन हुई जिंदगी, बिजली बिल से मिली राहत

सोलर ऊर्जा बनी सहारा , डॉ. साहू को मिली आर्थिक राहत

धमतरी। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना ने आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना शुरू कर दिया है।इसी का उदाहरण है,महात्मा गांधी वार्ड निवासी डॉ. भूपेन्द्र साहू,हैं।साहू बताते हैं कि योजना की जानकारी मिलने ही तत्काल विद्युत विभाग से संपर्क कर आवेदन किया।प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रही, जिसके चलते मात्र 15 दिनों के भीतर घर की छत पर 3 किलोवॉट क्षमता का सौर पैनल स्थापित हो गया।जिससे बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है,एवं हर महीने आर्थिक राहत मिल रही है।इतना ही नहीं, अतिरिक्त उत्पादित बिजली को नेट मीटरिंग के माध्यम से ग्रिड में भेजकर भविष्य में अतिरिक्त आय की संभावना भी बनी है।
यह योजना केवल व्यक्तिगत लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके व्यापक सामाजिक और पर्यावरणीय प्रभाव भी हैं।जिससे पर्यावरण संरक्षण को बल मिल रहा है।इस योजना के अंतर्गत 30 हजार से लेकर 78 हजार रुपए तक की सब्सिडी का प्रावधान है, जिससे मध्यमवर्गीय परिवार भी आसानी से सोलर प्लांट स्थापित कर पा रहे हैं।एवं शेष राशि के लिए सस्ती ब्याज दर पर बैंक ऋण की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे यह योजना और अधिक सुलभ बन गई है।ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में यह योजना ऊर्जा पहुंच को मजबूत कर रही है और लोगों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *