
धमतरी। जिले के सभी शासकीय विभागों एवं आम नागरिकों के लिए शासकीय राशि जमा करने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है।पूर्व में यह राशि मैनुअल चालान के माध्यम से जमा की जाती थी, जिसे संशोधित कर अब 1 अप्रैल से शासकीय राशि का भुगतान e-Challan मॉड्यूल के माध्यम से OTC (Over The Counter) द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मेन ब्रांच, धमतरी में किया जाएगा।इस संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश के लिए आवेदक SBI मेन ब्रांच एवं जिला कोषालय से संपर्क कर सकते हैं।


