भीषण गर्मी में राहत

भारत स्काउट एवं गाइड ने खोला कलेक्टरेट रोड पर प्याऊघर

धमतरी। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टरेट रोड पर प्याऊघर की शुरुआत की गई।यह प्याऊघर स्थानीय संघ भारत स्काउट गाइड, साहू संघ अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ, ‘नई आशा नई उमंग’ तथा छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है।इस अवसर पर अभय जायसवाल ने कहा कि स्काउट गाइड सेवा का प्रथम पायदान है, जो व्यक्ति के भीतर सेवा भावना विकसित कर समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।अध्यक्ष गणेश साहू ने कहा कि भीषण गर्मी में प्याऊघर लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा और “जल ही जीवन है” की भावना को साकार करता है।राहगीरों को पानी, छाया और सुविधा उपलब्ध कराने जैसे सेवा कार्यों पर जोर देते हुए सहयोगी संस्थाओं का आभार जताया।तथा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का मिठाई बांटकर स्वागत किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *