रात में हुई मारपीट, सुबह घर में मिली एक युवक की लाश

अंवरी की घटना, एक युवक को पुलिस हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ
धमतरी। गांव में शादी कार्यक्रम चल रहा था, इस बीच दो युवकों में किसी बात को लेकर गाली-गलौज के साथ मारपीट हो गई।तथा घटना के दूसरे दिन सुबह घर में एक युवक की लाश मिली, जिस पर पुलिस द्वारा इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।वहीं एक अन्य मामला में एक महिला की संदेहास्पद लाश मिली है। मृत महिला की गले पर निशान है।मिली जानकारी के अनुसार बिरेझर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम अंवरी गांव में बारात आया हुआ था।इस दौरान गांव के रवि बघेल और भोला चेलक के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।व दोनों के बीच जमकर मारपीट भी हुई,घटना के बाद रवि घर में था, सुबह जब स्वजन देखें, तो उसकी मौत हो चुकी थी।पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।तथा मारपीट करने वाले भोला को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *