कृषि मंत्री से प्रांत गौ संवर्धन व संरक्षण के अध्यक्ष व गौ सेवा आयोग के जिलाध्यक्ष ने की भेंट की

धमतरी। राज्य कृषि मंत्री रामविचार नेताम से प्रांत गौ संवर्धन व संरक्षण के अध्यक्ष सुबोध राठी व गौ सेवा आयोग के जिलाध्यक्ष ने भेंट की।तथा घुमंतु निराश्रित पशु तस्करी गाय के संरक्षण व संवर्धन हेतु सरकार द्वारा गौ सेवा हेतु योजना की शुरुवात करने पर कृषि मंत्री का धन्यवाद किया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस गौ धाम योजना से गांव का आर्थिक विकास होगा,गायों के गोबर और गौ मूत्र से जैविक खेती को बढावा मिलेगा।यादि किसान स्वदेशी पद्धती से खेती करते है तो हमारे यहां मधुमेह,ह्दय रोग, रक्त चाप के मरीजो की संख्या में कमी आयेगी।गौ धाम के माध्यम से गोबर, गौ मूत्र से औषधिय तैयार कर जटील रोगो से मुक्त करने का प्रयास किया जावेगा।इस योजना से छत्तीसगढ़ के किसान आत्म निर्भर बनेगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *