
बालोद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर की टीम द्वारा नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कार्यक्रम के तहत निर्धारित 930 के लक्ष्य के विरुद्ध 155% उपलब्धि हासिल की गई, जो कि स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावशीलता और टीम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।साथ ही निःशुल्क स्कूल चश्मा वितरण अभियान के तहत स्कूलों में विद्यार्थियों की नेत्र जांच कर कुल 204 बच्चों को चश्मों का वितरण किया गया।इसके अतिरिक्त “नेत्र दान महादान” संकल्प के अंतर्गत भी लक्ष्य के अनुरूप 4 नेत्रदान संपन्न कराए गए, जिससे समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक संदेश गया है।यह समस्त कार्य सीएमएचओ डॉ. उईके एवं बीएमओ डॉ. सुनील भारती के मार्गदर्शन तथा नेत्र सहायक अधिकारी के निर्देशन में पूरे ब्लॉक की टीम ने समर्पित भाव से कार्य किया।


