लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में रोजगार मेला का आयोजन

200 पदों पर होगी भर्ती, इच्छुक युवाओं की सूची 6 अप्रैल तक कॉलेज में उपलब्ध कराएं

धमतरी। जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लाईवलीहुड कॉलेज में रोजगार मेला 10 अप्रैल को आयोजित होना था,जिसमें संशोधन किया गया है।अब यह रोजगार मेला 15 अप्रैल को आयोजित होगा।अतःशामिल होने के इच्छुक युवा निर्धारित पॉम्पलेट में दिए गए लिंक पर ऑनलाईन पंजीयन करा सकते हैं।
रोजगार मेला में निजी संस्था के नियोक्ताओं द्वारा क्लाईंट डिलाईट एक्जीक्यूटिव और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 50-50 तथा सपोर्ट एक्जीक्यूटिव के 100 पदों,पर भर्ती की जाएगी।इसके लिए कलेक्टर ने जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपनी संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर चुके या अध्ययनरत युवाओं का समुचित परामर्श कर इच्छुक युवओं को प्रस्तावित रोजगार मेला में सम्मिलित करना सुनिश्चित करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *