
धमतरी। थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को 1 अप्रैल बढ़ाकर अब 10 अप्रैल कर दिया गया है।इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार,विभिन्न श्रेणियों—अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमैन महिला सहित स्थायी कैडर के पदों पर भर्ती की जा रही है।इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 13 फरवरी से प्रारंभ हो चुका है।एवं भर्ती के अंतर्गत कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) जून माह में 1 से 10 जून के बीच आयोजित होने की संभावना है।


