जिले में एक अप्रैल से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा

आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

धमतरी। राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 1 से 15 अप्रैल तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा।जिसका उद्देश्य राजस्व प्रकरणों का तेजी से निराकरण करना और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाकर आम नागरिकों को राहत पहुँचाना है।जिसके संबंध में कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान जिले में विशेष शिविरों और बैठकों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राजस्व विभाग के साथ-साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, कृषि, श्रम, पशु चिकित्सा और महिला एवं बाल विकास विभाग सक्रिय रूप से शामिल रहेंगे।एवं इन विभागों के आपसी समन्वय से सरकारी सेवाओं की पहुँच सीधे जनता तक सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *