सामाजिक तीर्थ यात्रा हेतु रवाना

धमतरी। तहसील साहू समाज धमतरी के सामाजिक बंधु-भगिनीगण सामाजिक तीर्थ यात्रा हेतु रवाना हुए।यह यात्रा सिंघोला स्थित मां भानेश्वरी दाई,मां पाताल भैरवी, मां बमलेश्वरी एवं झलमला की मां गंगा मैया मंदिरों के दर्शन के उद्देश्य से आयोजित यात्रा को महापौर ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को रवाना किया तथा सभी के सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सामूहिक तीर्थ यात्राएं समाज में एकता, भाईचारा और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देती हैं।धार्मिक यात्राएं न केवल आस्था का प्रतीक हैं, बल्कि यह सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग की भावना को भी मजबूत करती हैं।इस अवसर पर जिला साहू संघ धमतरी की उपाध्यक्ष निर्मला साहू, महासचिव विजय साहू, तहसील साहू समाज के संरक्षक यशवंत कुमार साहू, गोपीकिशन साहू, विजय गौतम साहू सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *