

40 सदस्यीय दल बस्तर एक्सपोजर विजिट के लिए हुआ रवाना
धमतरी। जिले में पर्यटन क्षेत्रों के विकास को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर की विशेष पहल पर युवाओं, स्व सहायता समूहों को एक्सपोजर विजिट सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नरहरा, रूद्री, निरई, मेचका, सिहावा, गंगरेल और जबर्रा की समितियों के लगभग 40 सदस्य को 30 मार्च से 1 अप्रैल तक समिति सदस्यों के दल को जिला पंचायत अध्यक्ष ने कलेक्टोरेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर आज बस्तर क्षेत्र के लिए रवाना किया गया।यह दल विभिन्न क्षेत्र पर्यटर स्थलों में सांस्कृतिक अनुभव, जनजातीय नृत्य और परंपराओं का अध्ययन, कौशल एवं आजीविका प्रशिक्षण, होमस्टे एवं ग्रामीण जीवन का अनुभव तथा स्थानीय बाजार और हस्तशिल्प का अवलोकन कर अजीविका संबंधी जानकारियों से अवगम होगा।इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि धमतरी जल्द ही देश के पर्यटन मानचित्र पर उभरने वाला है।अतःप्रतिभागियों से बस्तर के पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई, व्यवस्थाएं, समिति की सक्रियता और पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं का अध्ययन करने और बारिकी से समझने।पर्यटन के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया के उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के साथ सुरक्षित पर्यटन विकसित करने पर भी जोर दिया।सभी प्रतिभागियों को भ्रमण से आने के बाद अपने अनुभव भी साझा करने कहा तथा सीखी गई बातों को अपने क्षेत्रों में लागू करने पर बल दिया।


