ब्रिथ एनालाइजर से चेकिंग

वाहन जप्त कर दोषियों को न्यायालय में पेश कर दिलाई जा रही सजा

तीन माह में 155 प्रकरण दर्ज, 15.94 लाख से अधिक समन शुल्क वसूल

धमतरी। पुलिस यातायात द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष सघन अभियान चलाया जा रहा है।इस दौरान ब्रिथ एनालाइजर के माध्यम से चालकों की जांच की जा रही है,जांच में नशे में वाहन चलाते पाए जाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्यवाही की जा रही है।साथ ही ऐसे चालकों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर नियमानुसार दंडित कराया जा रहा है, जिससे सड़क पर अनुशासन कायम रखा जा सके।अब तक 1से 29 मार्च तक कुल 155 प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किए गए हैं। इन प्रकरणों में मोटरसाइकिल के 98, ई-रिक्शा/ऑटो के 9, कार के 12, पिकअप के 18, मेटाडोर के 4, ट्रैक्टर के 7 तथा ट्रक/हाइवा के 7 प्रकरण सम्मिलित हैं।साथ ही कम उम्र में वाहन चलाने वाले, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन संचालन करने वाले तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *