
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी पंकज निषाद दोषसिद्ध, 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा
धमतरी। थाना सिटी कोतवाली द्वारा प्रकरण अपराध क्रमांक 491/24, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं धारा 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।जिसमें आरोपी पंकज कुमार निषाद,उम्र 25 वर्ष, निवासी सदर दक्षिण वार्ड, धमतरी,के विरुद्ध न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्यों एवं गवाही के आधार पर दोष सिद्ध हुआ।जिस पर न्यायालय द्वारा आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 3000/- रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।तथा उक्त प्रकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी द्वारा विवेचना अधिकारी को नगद पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया जायेगा।


