मन की बात का 132 वां संस्करण सम्पन्न

मन की बात हमें जोड़ती है, प्रेरित करती है और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प दिलाती है – रंजना साहू

धमतरी। मन की बात का 132 वां संस्करण आज प्रसारित हुआ जिसमें प्रधानमंत्री देश और विदेश के नागरिकों से अपने विचार साझा किए,इसी कड़ी में पूर्व विधायक रंजना साहू ने धमतरी के स्वामी विवेकानंद वार्ड में मन की बात के कार्यक्रम का श्रवण किया और कहा मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों, ऐतिहासिक उपलब्धियों और आम नागरिकों की असाधारण कहानियों से जुड़ने का माध्यम है। प्रधानमंत्री के शब्दों से हमें अपने राष्ट्र की संस्कृति, परंपरा, नवाचार और जनभागीदारी की ताकत का एहसास होता है।यह कार्यक्रम सुनकर गर्व होता है कि हम ऐसे महान और प्रगतिशील भारत के नागरिक हैं।प्रधानमंत्री ने बताया की कैसे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का देश के कोने कोने में लाभ नागरिक ले रहे हैं,जिस क्षेत्र में युद्ध चल रहा है वह क्षेत्र हमारी ऊर्जा आवश्यकताओं का बड़ा केंद्र है,यह चुनौती पूर्ण समय है,जो इसमें राजनीति कर रहे हैं उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, मोदी ने देशवासियों से जल संरक्षण को लेकर जागरूक रहने की अपील की।कहा कि गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और यह समय जल संरक्षण के संकल्प को दोहराने का है। पिछले 11 वर्षों में ‘जल संचय अभियान’ ने देशभर में लोगों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया है।देशवासियों से फिटनेस और स्वास्थ्य पर ध्यान देने का आग्रह किया।कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आने वाला है और पूरी दुनिया में योग के प्रति आकर्षण लगातार बढ़ रहा है।भारत दुनिया का सबसे युवा देश है,जब देश के युवाओं की शक्ति राष्ट्र निर्माण में जुड़ती है, तो इससे देश को बहुत बड़ी मदद मिलती है।मन की बात देश के लोगों से सीधा संवाद का मंच बन चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *