जिले में सड़क अधोसंरचना को नई मजबूती,

करोड़ों की स्वीकृति से विकास को मिलेगा गति

धमतरी। जिले में समग्र विकास को गति देने और ग्रामीण-अंचलों को सुदृढ़ सड़क नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में पहल की गई है।जानकारी के अनुसार राजनांदगांव–गुंडरदेही–धमतरी–नगरी–सिहावा–बोरई मार्ग के 19 किलोमीटर लंबे खंड के लिए 12 करोड़ 21 लाख 5 हजार 400 रुपए की स्वीकृति दी गई है। यह मार्ग क्षेत्रीय संपर्क को सुदृढ़ करने के साथ ही पड़ोसी जिलों के बीच आवागमन को भी सहज बनाएगा।इसके अतिरिक्त, सिहावा–बोराई सड़क तथा बिंद्रा–नवागांव सड़क के चौड़ीकरण कार्य को मंजूरी मिली है।इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित होगी।विशेष रूप से दूरस्थ ग्रामों के नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बाजार तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही किसानों को अपनी उपज समय पर मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा होगी, जिससे आय में वृद्धि की संभावनाएं बढ़ेंगी। परिवहन लागत में कमी आने से स्थानीय व्यापार एवं लघु उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।कलेक्टर ने कहा कि जिले के संतुलित एवं समावेशी विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण सड़क नेटवर्क अत्यंत आवश्यक है।बताया कि इन सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन में सुधार होगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रियाएं समय-सीमा में पूर्ण करते हुए निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ किया जाए। साथ ही गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *