सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा त्वरित कैशलेस उपचार

PM-RAHAT योजना पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

धमतरी। जिले में PM-RAHAT (Road Accident Victim Hospitalization and Assured Treatment) योजना के क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन कलेक्टर के निर्देशन एवं स्वास्थ्य अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें जिले के समस्त शासकीय एवं निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि शामिल हुए।कार्यशाला में बताया गया कि इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति को गोल्डन आवर (24 घंटे के भीतर) त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।साथ ही सूचीबद्ध अस्पतालों में भर्ती होने की स्थिति में अधिकतम 7 दिनों तक या ₹1.50 लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा दी जाएगी।इस योजना का लाभ देश के किसी भी मान्यता प्राप्त शासकीय या निजी अस्पताल में लिया जा सकता है तथा पीड़ित या परिजनों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।प्रशिक्षण सत्र में योजना के प्रावधानों, उपचार प्रक्रिया, क्लेम सबमिशन एवं eDAR / i-RAD TMS 2.0 पोर्टल पर पंजीयन संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *