

असामाजिक तत्वों पर की गई कार्यवाहियों का व्यापक असर, पूरे जिले में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था का बना आदर्श माहौल
धमतरी।रामनवमी पर्व के पूर्व पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त प्रतिबंधक कार्यवाही की गई।इस कार्यवाही का व्यापक प्रभाव देखने को मिला। साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च आयोजित कर कानून व्यवस्था के प्रति संदेश दिया गया।रामनवमी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा योजना लागू की गई। इसके अंतर्गत निरंतर पेट्रोलिंग, संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में फिक्स पिकेट की स्थापना तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई।संकरी गलियों एवं प्रमुख मार्गों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति से संपूर्ण शोभायात्रा के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनी रही, वहीं यातायात भी सुचारू एवं नियंत्रित रहा,जिससे आमजन ने सुरक्षित वातावरण में उत्सव का आनंद लिया।तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से शहर के प्रमुख स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी की गई।एसपी द्वारा कंट्रोल रूम से सतत मॉनिटरिंग करते हुए जिले के तीनों अनुभागों के अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाते रहे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत बनी रही।वहीं त्योहार के दौरान सतत पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई।परिणामस्वरूप जिले में कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं हुई।


