
आरोपी से हेरोइन(चिट्टा), मोबाइल व अन्य सामग्री कुल कीमती 34010/- रूपये किया गया जप्त
धमतरी। थाना सिटी कोतवाली को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आमातालाब स्थित यादव समाज भवन के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) का विक्रय कर रहा है।जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।इस दौरान आरोपी ऋषभ सोनी,उम्र 26 वर्ष को मौके पर अवैध रूप से हेरोइन बिक्री करते हुए पकड़ा गया तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


