धमतरी में बढ़ने लगा गर्मी का प्रकोप

लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी

धमतरी। जिले में बढ़ते तापमान और भीषण उमस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा लू न केवल स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है, बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। गर्मी के मौसम में लंबे समय तक तेज धूप में रहने से शरीर के पानी और जरूरी खनिज लवण पसीने के माध्यम से बाहर निकल जाते हैं, जिससे शरीर में इन तत्वों की भारी कमी हो जाती है और यही स्थिति लू लगने का मुख्य कारण बनती है। जिसमें शरीर का तापमान अत्यधिक बढ़ने के बावजूद पसीना न आना, बहुत अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना शामिल है।इन लक्षणों के प्रति सचेत रहना अत्यंत आवश्यक है
स्वास्थ्य विभाग ने सलाह दी है कि लोग बिना किसी जरूरी काम के तेज धूप में बाहर न निकलें।यदि बाहर जाना अनिवार्य हो, तो खाली पेट न निकलें और पर्याप्त पानी पीकर ही घर से बाहर कदम रखें। धूप से बचने के लिए सिर को हमेशा टोपी या गमछे से ढककर रखें और चश्मा पहनें।साथ ही समय-समय पर पानी या अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते रहना चाहिए।यदि किसी व्यक्ति में लू के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत शीतल एवं छायादार स्थान पर ले जाकर ओआरएस (ORS) का घोल पिलाना चाहिए और शरीर को ठंडे पानी से पोछते हुए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र ले जाना चाहिए।इसके अतिरिक्त,विभाग के टोल-फ्री नंबर 104 पर कॉल करके विशेषज्ञों से जानकारी भी ली जा सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *