
धमतरी। अपर कलेक्टर ने विद्युत कर्मियों के समस्याओं को लेकर 29 अगस्त को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री एवं मुख्यमंत्री छ ग शासन को ज्ञापन सौंपा गया।जिला संयोजक व प्रभारी लाला राम साहू क़े नेतृत्व में सुरेंद्र ध्रुव, पीयूष सिन्हा,चंद्रेश राव माहडिक, सुबोधकांत सिन्हा, प्रिया साहू, चन्द्राणी सिन्हा, पिंकी ठाकुर, रविकांत रजक, राजेश पनका एवं अन्य संविदा व ठेका कर्मचारी शामिल हुए।

अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ क़े आव्हान पर पूरे देश भर में विद्युत कर्मचारियों की मांगों व समस्याओ जैसे पुरानी पेंशन बहाली, संविदा व ठेका प्रथा का विरोध, निजीकरण पर रोक, एक देश-एक ग्रिड, फ्रेंचाइजी व आउटसोर्सिंग का विरोध, ठेका कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा इत्यादि राष्ट्रीय व राज्य स्तर की मांगो को लेकर सभी जिलों के जिलाधीश के माध्यम से केंद्रीय ऊर्जा मंत्री एवं प्रधानमंत्री, भारत सरकार को ज्ञापन दिया गया है।इसी क्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ क़े अध्यक्ष को सायं 5:30 बजे सभी मुख्य अभियंताओ को कर्मचारी समस्याओ के त्वरित निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया है।


